फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Case on BJP, SP and Congress candidates

भाजपा, सपा व कांग्रेस प्रत्याशियों पर केस

Sun, 29 Jan 2017 11:35 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Sun, 29 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case on BJP, SP and Congress candidates
- फोटो : amar ujala

पुलिस व स्टेटिक टीमों ने जांच के बाद सपा विधायक समेत तीन प्रत्याशियों के खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में केस दर्ज कराया है। विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। तीसरे चरण में 19 फरवरी को मतदान होगा।

विज्ञापन


मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। वाहनों की चेकिंग के लिए प्रशासन द्वारा गठित स्टेटिक व पुलिस टीमों ने अभियान चला रखा है। महोली से उम्मीदवार व सपा विधायक अनूप गुप्ता के काफिले में निर्धारित संख्या से अधिक वाहन शामिल होने पर स्टेटिक टीम ने उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


महोली इंस्पेक्टर रंजना सचान का कहना है कि इस मामले में विधायक के खिलाफ महोली में केस दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा पूर्व विधायक व लहरपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल वर्मा के खिलाफ भी आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

स्टेटिक टीम प्रभारी निशांत कनौजिया ने बताया कि केसरीगंज के पास पूर्व विधायक के दो वाहनाें की जांच की गई। इस दौरान गाड़ी से भारी मात्रा में प्रचार सामग्री मिली। गाड़ियों को सीज कर दिया गया है। वहीं पूर्व विधायक के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कराया गया है।

 

इसी तरह सिधौली से भाजपा प्रत्याशी रामबख्श रावत के खिलाफ भी एक और आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी ने अपने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था।


 

जिसमें निर्धारित लोगों अधिक लोगों को बुलाकर चुनाव कार्यालय खोलने के नाम पर बड़ी जनसभा की। जिसके चलते उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed