{"_id":"6144dd2b8ebc3ec91f25e233","slug":"case-for-making-controversial-remarks-on-cm-and-mla-sitapur-news-lko59602655","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम व विधायक पर विवादित टिप्पणी करने पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम व विधायक पर विवादित टिप्पणी करने पर केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर एक युवक ने सीएम और सेवता विधायक पर अभद्र टिप्पणी की। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
रामपुर मथुरा इलाके का एक युवक खुद को हिंदू युवा वाहिनी का नगर उपाध्यक्ष बताता है। बताया जाता है कि उसने फेसबुक पर सीएम योगी आदित्यनाथ और सेवता विधायक ज्ञान तिवारी को लेकर अभद्र टिप्पणी करते हुए पोस्ट डाली थी।
मामले की जानकारी भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह, विहिप प्रखंड अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, लकी पोरवाल, विनीत मिश्र व किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सतनाम सिंह को हुई तो इन सभी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा के गोंडा-देवरिया निवासी ललित कुमार सिंह पर सीएम और सेवता विधायक ज्ञान तिवारी पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
तहरीर देने वालों का कहना है कि ललित खुद को हिंदू युवा वाहिनी का नगर उपाध्यक्ष बताता है। एसओ रामपुर मथुरा दयानंद तिवारी ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।