{"_id":"5873d3bb4f1c1ba16bba816b","slug":"case-filled-against-six-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रत्याशी समेत छह पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रत्याशी समेत छह पर मुकदमा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सोमवार को भाजपा, सपा व रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। मिश्रिख में भाजपा व सपा से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। शहर कोतवाली में सपा से जुड़े दो लोगों पर केस दर्ज कर गाड़ी सीज कर दी गई हैं। महोली में रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी के खिलाफ मुकदमा हुआ है।
पुलिस ने सोमवार को मिश्रिख में एक कार रोक कर जांच की तो उसमें सपा के राष्ट्रीय ब्राम्हण युवजन सभा के प्रदेश महासचिव का स्टीकर लगा था। पुलिस ने वाहन में सवार शहर के सिविल लाइन निवासी विकास चतुर्वेदी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज कर गाड़ी सीज कर दी है। इसी तरह नैमिषारण्य के विश्वजीत दुबे के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा हुआ है। वह गाड़ी से भाजपा का प्रचार कर रहे थे।
खीरी के ईसानगर निवासी रजनीश पुत्र अर्जुन के खिलाफ भी गाड़ी में भाजपा का झंडा लगाने के कारण केस दर्ज हुआ है। गाड़ी भी सीज हुई है। कोतवाली पुलिस ने सपा का प्रचार करने वाली एक कार पकड़ी है। कार में सवार शहर के शेखसरांय निवासी मो. फराज पुत्र इमरान के खिलाफ मुकदमा हुआ है। महोली में बड़ी जनसभा कर प्रचार करने व जनसभा में आए लोगों को खाद्य पदार्थ बांटने के आरोप में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया की महोली से प्रत्याशी डॉ. विजयश्री वर्मा के खिलाफ भी कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है।