{"_id":"68bdccc18ca56c53ae04b24d","slug":"case-filed-for-indecent-comment-on-sikh-community-sitapur-news-c-102-1-slko1037-139876-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सिख समाज पर अमर्यादित टिप्पणी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सिख समाज पर अमर्यादित टिप्पणी पर केस दर्ज
Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 07 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
झरेखापुर(सीतापुर)। सिख समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करने पर पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। रामकोट के टेड़वा गांव निवासी गुरुपाल सिंह रविवार को सिख समाज के लोगों के साथ कोतवाली देहात पहुंचे।
उन्होंने कहा कि महसिंगपुर गांव निवासी पूर्व प्रधान नीरज चौधरी ने फेसबुक अकाउंट पर पंजाब में बाढ़ त्रासदी को लेकर सिख समाज को इंगित करते हुए अमर्यादित पोस्ट लिखी। इससे समाज की भावनाएं आहत हुईं हैं। इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।