{"_id":"6557b6a7645b19d6ca099b64","slug":"case-filed-against-28-including-bullion-industrialist-on-court-orders-sitapur-news-c-102-1-slko1055-5514-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: न्यायालय के आदेश पर सराफा कारोबारी सहित 28 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: न्यायालय के आदेश पर सराफा कारोबारी सहित 28 पर मुकदमा
Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 18 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। सिधौली कोतवाली क्षेत्र में पैतृक जमीन पर कब्जा करने के मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सराफा कारोबारी सहित तीन लोगों को नामजद किया गया है। वहीं 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
क्षेत्र के गांव सिंहपुर निवासी देवकीनंदन ने बताया कि बीते जुलाई महीने में उसकी एक भूमि क्षेत्र के दबंगों ने जबरन कब्जा किया। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाने का चक्कर काटने के बाद पीड़ित ने न्यायालय का रुख किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि परितोष जैन, गगन जैन और जितेन्द्र जैन पर एसएसटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं 25 अज्ञात लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी सराफा कारोबारी बताए जा रहे हैं।