{"_id":"674ffe917fc4cc1e0905b50c","slug":"car-rammed-into-roadways-bus-and-dragged-for-50-meters-sitapur-news-c-102-1-slko1052-122968-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रोडवेज बस में घुसकर 50 मीटर तक घिसटती रही कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रोडवेज बस में घुसकर 50 मीटर तक घिसटती रही कार
Wed, 04 Dec 2024 12:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:32 PM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
महोली (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र में तहसील के पास हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार रोडवेज बस के पिछले हिस्से में घुस गई। हादसे में कार के परखचे उड़ गए। बस में फंसकर कार करीब 50 मीटर तक घिसटती रही। दुर्घटना में कार सवार युवक घायल हो गया। उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मंगलवार सुबह बाईपास मोड़ पर महोली कस्बे से सीतापुर की तरफ जा रही हापुड़ डिपो की रोडवेज बस सर्विस रोड से बाईपास हाईवे पर पहुंची थी। इसी दौरान सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार रोडवेज बस के पिछले हिस्से में जा घुसी। इससे कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। रफ्तार तेज होने के कारण कार बस में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती गई।
तहसील के पास हुए इस हादसे के बाद वहां पहुंचे लोगों की मदद से कार में फंसे चालक लखनऊ के फैजाबाद रोड निकट स्प्रिंग गार्डन निवासी धर्मेंद्र सिंह (30) को बाहर निकाला गया। उसे कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने बस में सवार करीब 40 यात्रियों को दूसरे वाहन से जिला मुख्यालय भेजवाया। क्रेन की मदद से बस में फंसी कार को निकलवाया। कोतवाली पुलिस बस चालक समेत दोनों वाहनों को कोतवाली ले गई। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
हाईवे बाईपास पर पहले भी हो चुके हैं हादसे
-25 सितंबर को बाईपास पर बड़ागांव मार्ग पर बने ओवर ब्रिज पर पैदल जा रहे कोतवाली क्षेत्र के गुजिया निवासी आशिफ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। जिससे वह गंभीर घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।
- 23 अप्रैल को हाईवे पर एक कार व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई थी, इसमें बाइक सवार कोतवाली क्षेत्र के बीसूपुर निवासी हरनाम व मसंदापुर निवासी राजेंद्र की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं कार सवार बड़ागांव निवासी अक्षय कुमार की लखनऊ के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।