{"_id":"612fc78b8ebc3eb3a71bd578","slug":"car-collision-kills-two-cyclists-sitapur-news-lko5936481106","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से दो साइकिल सवारों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से दो साइकिल सवारों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानपुर (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह अलग-अलग साइकिलों पर सवार होकर जा रहे दो लोगों की तेज रफ्तार कार की टक्कर से मौत हो गई। एक ने मौके पर दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की अस्पताल जे जाते समय मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना मानपुर इलाके के शीतल पुरवा निवासी प्यारे लाल भार्गव (40) बुधवार की सुबह साइकिल से धर्मकांटे पर जा रहे थे। उन्हीं के साथ में दूसरी साइकिल से तालगांव कोतवाली इलाके के काजी सरांय जमौरा निवासी महेश चक्रवर्ती (48) भी बिसवां के लिए घर से जा रहा था। दोनों लोग अपनी-अपनी साइकिल से एक साथ जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों लोग मानपुर इलाके में सीतापुर-बिसवां मार्ग पर बखरिया गांव के आगे पुलिया के पास पहुंचे। इस बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलावस्था में दोनों को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही प्यारेलाल की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल महेश को बिसवां सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल को जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही महेश की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बेकाबू हुई कार सड़क के किनारे गहरी खाईं में चली गई। हादसे के बाद कार चालक और उसमें सवार लोग मौके से चले गए थे। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।