फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Car collides with truck, seven devotees injured

Sitapur News: ट्रक से टकराई कार, सात श्रद्धालु घायल

Tue, 21 Jan 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 21 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Car collides with truck, seven devotees injured
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार।
संवाद न्यूज एजेंसी महोली (सीतापुर)। हाईवे पर मंगलवार सुबह बड़ागांव ओवरब्रिज के पास महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार आगे जा रहे एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

महोली पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह सीतापुर से शाहजहांपुर की तरफ जा रही एक कार महोली कस्बे में बड़ागांव ओवरब्रिज के पास आगे चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार में सवार हरदोई जिले के पिहानी थाना क्षेत्र के सहादत नगर निवासी अनुज गुप्ता (25), शुभम गुप्ता (26), पिहानी कस्बा निवासी रजत गुप्ता (28), शुभम रस्तोगी (30), पिहानी थाना क्षेत्र के करावां निवासी घनश्याम (25) व रामदास (40) और लखीमपुर के मोहम्मदी निवासी मुदित गुप्ता (24) गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को महोली सीएचसी पहुंचाया।
चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी प्रयागराज महाकुंभ से स्नान करने के बाद घर जा रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया। ट्रक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed