{"_id":"57f3ea414f1c1bc332270784","slug":"canteen-registration-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंटीन का पंजीकरण निलंबित, संचालक को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंटीन का पंजीकरण निलंबित, संचालक को नोटिस
Amarujala Bureau
Updated Tue, 04 Oct 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल की कैंटीन की दाल में कीड़े मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने कैंटीन का पंजीकरण निलंबित कर संचालक को नोटिस भेजा है। कैंटीन का दाल का नमूना जांच में अनसेफ मिला है।
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिला अस्पताल की कैंटीन से दाल का नमूना भरा था। प्रयोगशाला में हुई जांच में नमूना अनसेफ मिला। दाल में जीवित व मरे हुए कीड़े थे। आटे का भी नमूना अधोमानक मिला था। रिपोर्ट के आधार पर कैंटीन का पंजीकरण निलंबित कर संचालक को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
पूरी कार्रवाई की जानकारी सीएमओ व सीएमएस को दे दी गई है। अभिहित अधिकारी वीके सहाय ने बताया कि कैंटीन संचालक को नोटिस जारी कर एक माह का समय दिया गया है कि वह सेंट्रल लैब से जांच करा सकते हैं।
विज्ञापन