फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Candidates will be allowed to go to the nomination site

प्रत्याशियों को मिलेगी नामांकन स्थल तक जाने की छूट

Sat, 17 Apr 2021 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Candidates will be allowed to go to the nomination site
सीतापुर। बेकाबू होते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिले में देर शाम से लागू होने वाले 35 घंटे के लॉक डाउन के दौरान पूरी सख्ती बरती जाएगी । डीएम विशाल भारद्वाज ने शासन के निर्देशों के अनुपालन में 19 अप्रैल को सुबह सात बजे तक सम्पूर्ण जिले मे आवागमन प्रतिबंधित किया है।
विज्ञापन

रविवार को सिर्फ उम्मीदवार अपने दो समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर कोविड प्रोटोकाल के साथ नामांकन पत्र जमा करने जा सकेंगे। उन्हें रोका नही जाएगा। इसके साथ ही आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, सफाई आदि से जुड़े कार्मिकों को भी आवागमन की छूट रहेगी। डीएम ने बताया, 35 घंटे सामान्य आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को साप्ताहिक बन्दी में आने वाले उद्योगों को छोडक़र कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए शेष उद्योगों विशेष रूप से दवा, सेनेटाइजर व मास्क बनाने वाले उद्योगों को चलाने की भी अनुमति होगी। पूर्व निर्गत आदेशों के अनुरूप कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए सभी शादी समारोह में बंद स्थानों में 50 व्यक्तियों के प्रतिबंध के साथ एवं खुले स्थानों पर 100 व्यक्तियों के प्रतिबंध के साथ मास्क, सामाजिक दूरी और सैनिटाइजर के उपयोग एवं कोविड के प्रोटोकॉल के अनुसार अन्य सावधानियों के साथ अनुमति होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीए की परीक्षा एवं अन्य निर्धारित परीक्षा के लिए कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा केंद्र तक जाने की अनुमति होगी। परीक्षार्थियों और उम्मीदवारों का आईडी कार्ड पास के तौर पर मान्य होगा। सार्वजनिक परिवहन को विशेष रूप से राज्य परिवहन की बसों में 50 प्रतिशत क्षमता के साथ चलने की अनुमति होगी। अंतिम संस्कार के लिए अधिकतम 20 व्यक्तियों को शामिल होने की छूट रहेगी।

जनपद के समस्त बाजार, मण्डियों की साप्ताहिक बन्दी रविवार को होगी। प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को पास के आधार पर अनुमति होगी। डीएम ने बताया इस बंदी की अवधि में समस्त निकायों एवं ग्राम पंचायत स्तर पर सफाई व स्वच्छता के साथ सेनेटाइजेशन के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। जिसमें अग्निशमन विभागए व चीनी मिलों के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed