फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   canal damege, mantha crop destroyed

माइनर कटी, मेंथ्ाा फसल बरबाद

Fri, 12 Jun 2015 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सीतापुर Updated Fri, 12 Jun 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
लहरपुर तहसील क्षेत्र में बुधवार रात एक माइनर कट गई। इससे नहर का हजारों लीटर पानी आसपास के खेतों में भर गया। सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटी हुई पटरी की मरम्मत कर दी है।
विज्ञापन


आसपास के खेतों में फसल न होने से कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।

ग्राम मोहद्दीनपुर के निकट बुधवार की रात तेंदुआ माइनर कट गई। इससे खेतों की सिंचाई के लिए जा रहा पानी बाहर बहने लगा।

सुबह होने तक नहर के करीब स्थित खेत पानी से लबालब हो गए थे। ग्रामीणों ने आननफानन इसकी सूचना सिंचाई विभाग को दी। जिसके बाद सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कटान वाले स्थान को दुरुस्त किया। गांव के विशंभर दयाल, रूपन लाल व दिनेश पटेल ने बताया कि उनके खेत में पिपरमिंट की फसल तैयार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत में अधिक मात्रा में पानी पहुंचने से फसल को नुकसान पहुंचा है। वहीं गांव के अन्य किसानों का कहना है कि इस समय खेत खाली पड़े हैं, जिसकी वजह से बड़ा नुकसान होने से बच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed