{"_id":"64690c9f9a6d1a14260f3686","slug":"camps-will-be-held-for-kisan-samman-nidhi-from-22-sitapur-news-c-13-1-246994-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: किसान सम्मान निधि के लिए 22 से लगेंगे शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: किसान सम्मान निधि के लिए 22 से लगेंगे शिविर
Sat, 20 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 20 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों की समस्या के समाधान के लिए सभी ग्राम पंचायतों में 22 मई से 16 जून तक शिविर लगेंगे। ऐसे किसान जिनको किसी कारण सम्मान निधि नहीं मिल रही है, उन्हें शामिल किया जाएगा।
साथ ही वरासत से संबंधित नए लाभार्थियों को भी योजना से जोड़ा जाएगा। उप कृषि निदेशक डॉ. एसके सिंह ने बताया कि शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायत सचिव, लेखपाल, पंचायत सहायक, कृषि विभाग के प्राविधिक सहायक के साथ ही नजदीकी जन सुविधा केंद्र के संचालक और डाक विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
ये दस्तावेज जरूरी
किसान सम्मान निधि में पंजीकरण के लिए संबंधित किसान के पास आधार व खतौनी की छायाप्रति और राशन कार्ड की छायाप्रति के साथ ही मोबाइल नंबर होना चाहिए।
आधार सीडिंग के लिए
आधार की छायाप्रति और मोबाइल नंबर, ईकेवाईसी के लिए आधार और मोबाइल नंबर व भूलेख अंकन के लिए आधार और खतौनी की छायाप्रति की आवश्यकता होगी।
शिविरों की जानकारी के लिए इन अफसरों से करें संपर्क
योजना के तहत लगने वाले शिविर की तिथियों की जानकारी करना है तो अपने उप संभाग से संबंधित विषयवस्तु विशेषज्ञ के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। बिसवां संभाग के विषय वस्तु विशेषज्ञ अमरनाथ के मोबाइन नंबर 6395402267 पर, लहरपुर के नेत्रपाल सिंह के 6398167269 पर, महमूदाबाद के कौशल सिंह के 9336601606 पर, मिश्रिख के सतीश चंद्र वर्मा के नंबर 8840333219 पर, सिधौली के अनुभव त्रिवेदी के 9559046818 पर, सदर के ओम प्रकाश के 9026502137 पर और जनपद स्तर पर टीए राम निवास के 9161276188 पर व टीए राम सजीवन के मोबाइल नंबर 9451180570 पर संपर्क किया जा सकता है।