Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Campaign to make Banghusari a model village

Sitapur News: बनघुसरी को मॉडल गांव बनाने की मुहिम, स्वरोजगार से ग्रामीणों को जोड़ा

Sat, 05 Oct 2024 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 05 Oct 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Campaign to make Banghusari a model village
सीतापुर। जिले का बनघुसरी गांव मॉडल गांव बनने की राह पर है। शरद चौधरी फाउंडेशन के सीईओ अरिंजय चौधरी ने गांव में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के साथ ग्रामीणों को स्वरोजगार की राह दिखाई है। इस राह पर पूरा गांव कदम से कदम मिलाकर चल निकला है।
विज्ञापन

लंदन से राजनीति विज्ञान की पढ़ाई कर लौटे अरिंजय ने अपने पिता के गांव को मॉडल बनाने के लिए दिन-रात एक कर दिया है। उन्हाेंने एक टीम तैयार कर गांव की बुनियादी आवश्यकताओं बिजली आपूर्ति, जलापूर्ति, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, सामुदायिक विकास को पूरा करना शुरू किया।
विज्ञापन

अरिंजय के प्रयास से गांव में आजादी के बाद अब बिजली आपूर्ति व अन्य सुविधाएं पहुंच रही हैं। अरिंजय ने बताया कि वह ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ने के साथ उनकी फसल के उत्पादन को सीधे सशस्त्र बलों के जवानों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रहे हैं। जिससे ग्रामीणों को एक नियमित आय का एक स्रोत मिल जाए। वह भी तरक्की की राह पर चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकसित होगा लिंकेज पोर्टल, क्राउड फंडिंग से मदद की तैयारी
अरिंजय ने बताया कि उनकी योजना भविष्य में एक लिंकेज पोर्टल बनाने की है। जिसकी मदद से किसान सीधे अपने उत्पाद खुले बाजार में बिना किसी बिचौलिये की मदद से बेच सकें। वहीं, वैश्विक जरूरतों को समझ कर उत्पादन भी कर सकें। इसके अलावा गरीबों की मदद के लिए क्राउड फंडिंग प्लेटफार्म पर काम करने की भी योजना है जिससे इच्छुक लोग गरीबों की मदद कर सकें।


पिता के जन्मदिन पर ग्रामीणों को मिलेगी सौगात
अरिंजय ने बताया कि उनके पिता शरद चौधरी का छह अक्तूबर को जन्मदिन होता है। इस दिन प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह बनघुसरी गांव आएंगे। वह ग्रामीणों को स्वरोजगार के साधनों का वितरण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed