फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Campaign conducted in 19 blocks, 147 cows were preserved

Sitapur News: 19 ब्लॉकों में चला अभियान, 147 गोवंश किए गए संरक्षित

Thu, 02 Nov 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 02 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Campaign conducted in 19 blocks, 147 cows were preserved
सीतापुर। जिले में छुट्टा घूम रहे गोवंशों से किसानों का बहुत नुकसान हो रहा है और उनकी फसलों को क्षति पहुंच रही है। बुधवार से गोवंशों को पकड़कर संरक्षित करने के लिए अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत विशेष सचिव दुग्ध विकास राम सहाय यादव ने ब्लॉक खैराबाद के ग्राम पहाड़पुर से की। पहले दिन 147 गोवंश संरक्षित किए गए। ये अभियान 31 दिसंबर तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जिले में 159 अस्थायी गोआश्रय स्थल ग्रामीण क्षेत्र में हैं। इनमें 35622 गोवंश संरक्षित हैं। शहर के एक अस्थायी गोआश्रय स्थल में 258 गोवंश रखे गए हैं। पांच शहरी कान्हा गोआश्रय स्थल में 1306 गोवंश संरक्षित हैं। इसके अलावा दो निजी गोशाला में 430 गोवंश रखे गए हैं। 3689 गोवंश 1558 गो पशुपालकों की सुपुर्दगी में दिए गए हैं। बावजूद इसके बड़ी संख्या में गोवंश छुट्टा घूम रहे हैं। इन्हें पकड़कर गोशालाओं में संरक्षित करने अभियान शुरू किया गया है। इसके लिए ब्लॉक और निकायवार टीमें बनाई गई हैं। पहले दिन 147 गोवंशों को पकड़कर संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

विशेष सचिव दुग्ध विकास राम सहाय यादव की देखरेख में पहाड़पुर गांव में 90 गोवंशों को पकड़कर संरक्षित कराया गया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएन शुक्ला ने बताया कि अभियान की साप्ताहिक समीक्षा सीडीओ के साथ की जाएगी। जबकि पाक्षिक समीक्षा डीएम की ओर से करने के बाद रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed