फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   CAA against constitution : Akhilesh

सीएए संविधान के खिलाफ : अखिलेश

Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
CAA against constitution : Akhilesh
सीतापुर। सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को संविधान के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खत्म करने वालों के खिलाफ हमारे कार्यकर्ता सड़क पर निकले हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर के गोला गोकरननाथ जाने के दौरान खैराबाद टोल प्लाजा पर मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा, योगी आदित्यनाथ देश के इकलौते और पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपने ही खिलाफ गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमों को वापस लिया है।
पिछले दिनों भाजपा विधायकों के धरने पर बैठने को लेकर चुटकी लेते हुए बोले कि अभी तो कम विधायक विरोध में आए हैं, आगे इनकी संख्या बढ़ेगी।
पूर्व सीएम ने धारा 144 को कमजोर बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार भी इतनी ही कमजोर है। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा, अब कोर्ट में भी हत्याएं हो रही हैं।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए बोले, अर्थव्यवस्था के मामले में सरकार फेल साबित हुई है। रोजगार के मुद्दे पर जवाबदेही से बचने के लिए सीएए के जरिये जनता को गुमराह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed