{"_id":"66b908b802351713f2096784","slug":"businessmans-body-found-lying-on-the-banks-of-the-pond-sitapur-news-c-102-1-slko1055-117450-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: तालाब के किनारे पड़ा मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: तालाब के किनारे पड़ा मिला व्यापारी का शव, हत्या की आशंका
Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 12 Aug 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सकरन थाना क्षेत्र में रविवार को एक किनारा व्यापारी का शव तालाब किनारे पड़ा मिला। वह शनिवार से लापता था। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
महाराजनगर निवासी सुरेश प्रकाश जायसवाल (69) साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाते थे। शनिवार को वह लश्करपुर बाजार में किराना का सामान लेकर गए थे। जब देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
इस दौरान केवलपुर गांव के बाहर सुनसान स्थान पर बने एक आंगनबाड़ी केंद्र के निकट साइकिल खड़ी मिली। झोले में कुर्ता-पायजामा और घड़ी रखी थी। परिजनों ने आसपास खंगाला लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद पुत्र राजेश ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
रविवार सुबह परिजनों को भोर करीब पांच बजे आंगनबाड़ी केंद्र के निकट ही बनतलिया तालाब के किनारे व्यापारी का शव पड़ा मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने हत्या किए जाने की आशंका जताई है। एसओ कृष्ण कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जलती मिली टॉर्च, गायब थी नकदी
तालाब के किनारे से जब शव को बाहर निकाला गया तो शरीर पर बनियान और अंडरवियर थी। शव के बाएं हाथ में टाॅर्च दबी हुई थी। टॉर्च जलती हुई मिली। उसकी आंखों से खून बह रहा था। नाक भी दबी हुई थी। व्यापारी के पास मौजूद नगदी भी गायब थी। ग्रामीणों की मानें तो सुरेश अपने पास हमेशा 20 से 25 हजार रुपये रखता था। साइकिल सहित आधा सामान चप्पल व उनके कपड़े मिले हैं।