फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bullion traders procession brought out by the performance

सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन

Mon, 28 Mar 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 28 Mar 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders procession brought out by the performance
सराफा व्यापारियों ने जुलूस निकाल किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
ज्वलैरी की खरीद फरोख्त पर लगाए गए एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग को लेकर सोमवार को स्वर्णकारों ने विभिन्न मार्गों पर जुलूस निकाला। उसके बाद लालबाग चौराहा घेरकर प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे करीब आधा घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश रस्तोगी व युवा उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनीष लाठ की अगुवाई में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों का कहना है केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय बजट में सोने चांदी के आभूषणों के क्रय विक्रय पर एक्साइड ड्यूटी लगा दी गई है। यह कारोबारियों के हित में नहीं है।
विज्ञापन


नए टैक्स से भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारियों के ऊपर इंस्पेक्टर राज हावी होगा। इससे गैर कानूनी वसूली बढ़ेगी। यह व्यापारी व आम जनता के हित में नहीं है। वही इसके विरोध में लगातार धरना प्रदर्शन हो रहे है। व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद करके अनिश्चिकालीन हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अभी तक इस मुद्दे पर केंद्र सरकार ने कोई पहल नहीं की है। इससे लगातार राजस्व का नुकसान हो रहा है। व्यापारियों ने मांग की लगाया गया टैक्स तत्काल वापस लिया जाए। जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर संजय मिश्रा, रवि रस्तोगी, समर अग्रवाल, उमंग मेहरोत्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


इसी खैराबाद में पुरानी बाजार से डीजे कॉलेज तक जुलूस निकाला। उसके बाद डीजे कॉलेज चौराहा पर जाम लगाया। इसके बाद कस्बा प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर रंजीत रस्तोगी, अंकुर पुरी, अमित, निरंकार गुप्ता, सोनू, रजत टंडन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed