फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   buldozer drive on encroachment by block pramukh

सिधौली ब्लॉक प्रमुख के ढाबे पर चला बुलडोजर

Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
buldozer drive on encroachment by block pramukh
अटरिया/सीतापुर। सिधौली ब्लॉक प्रमुख के ढाबे पर रविवार को तहसील प्रशासन का बुलडोजर चला। पुलिस बल की मौजूदगी में ढाबे के बाहर के हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

इस समय जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सिधौली तहसील प्रशासन व पुलिस ने रविवार को इसकी शुरुआत की। अटरिया पहुंची टीम ने कस्बे के लोगों को हिदायत दी कि एनएच 24 के किनारे जिन लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, वह स्वयं अतिक्रमण हटा लें, वरना बुलडोजर चलवाकर इसे ढहा दिया जाएगा। इस दौरान कई लोगों के अस्थाई अतिक्रमण हटवाएं गए।
विज्ञापन

इस दौरान सिधौली ब्लॉक प्रमुख रामबक्श रावत का हिन्द हॉस्पिटल के निकट गोल्डन ढाबा के आगे का भी कुछ हिस्सा अतिक्रमण कर बनाया गया था। इस अतिक्रमण को प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया। मौके पर सिधौली एसडीएम पंकज प्रकाश राठौर, सीओ यादुवेंद्र सिंह, एनएचआई के अधिकारी प्रदीप शुक्ला, अटरिया थाना प्रभारी मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इस कार्रवाई से सिधौली व अटरिया में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed