{"_id":"680fc9f6ec55165ac102a619","slug":"bsnl-cable-cut-during-road-digging-sitapur-news-c-102-1-slko1037-131063-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सड़कों की खोदाई में कटा बीएसएनएल का केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सड़कों की खोदाई में कटा बीएसएनएल का केबल
Tue, 29 Apr 2025 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। महमूदाबाद के नगर पालिका क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने के लिए सड़कें खोदी जा रही हैं। इसमें ठेकेदार की लापरवाही से बीएसएनएल के केबल कट गए हैं। इस वजह से बीएसएनएल की सेवाएं ध्वस्त हो गई हैं।
पाइप लाइन विस्तार के तहत बिसवां मार्ग पर इंदौरा वार्ड में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई है। इस दौरान लापरवाही के कारण बीएसएनएल का केबल कई जगहों पर कट गया। मामले की सूचना पर बीएसएनएल के ट्रांसमिशन इंचार्ज सूरज कुमार मौके पर पहुंचे।
उन्होंने जांच के बाद बताया कि जल जीवन मिशन के तहत नगर पालिका क्षेत्र में पाइप लाइन डालने का काम किया जा रहा है। कई बार ठेकेदारों को चेताया गया कि पाइप लाइन के लिए खोदाई में अनियमितता न बरतें लेकिन यह लोग मान नहीं रहे हैं। इस वजह से बीएसएनएल का केबल कट गया है।
विज्ञापन
इससे बाबूपुर, सरैंया राजा साहब, सिकंदराबाद, लछीपुर और सदरपुर की लाइन में फाल्ट हो गई। बीएसएनएल नेटवर्क पर आश्रित बैंक, पोस्ट ऑफिस, ब्लाॅक, ब्लाॅक संसाधन केंद्र आदि स्थानों पर संचार सुविधाएं बाधित हैं। इस संबंध में महमूदाबाद पुलिस को एक तहरीर भी दी जा रही है।