फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BSA Sitapur under lens

बीएसए सीतापुर के खिलाफ होगी जांच

Mon, 15 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Mon, 15 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
सरकार ने सीतापुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच बैठा दी है। उन पर पदस्थापन और शिक्षकों की संबद्धता देने में अनियमितता के आरोप हैं। ये जानकारी बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने सोमवार को विधानसभा में सपा विधायक राधेश्याम जायसवाल के सवाल के लिखित जवाब में दी।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने कहा कि बीएसए के खिलाफ आई शिकायतों की जांच 12 फरवरी को शिक्षा निदेशालय इलाहाबाद में उपशिक्षा निदेशक (सेवाएं-2) ज्ञान प्रकाश सिंह को सौंपी गई है। उन्हें एक माह में जांच आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन


विधायक राधेश्याम जायसवाल ने कहा है कि बीएसए ने 2013-14 में बनाए गए दो कंपोजिट विद्यालयों में मूल रूप से शिक्षकों को तैनाती नहीं दी, संबद्ध शिक्षकों को स्थायी नहीं किया व पद सृजित कर इन विद्यालयों में शिक्षामित्रों को तैनाती कर दी। बीआरसी में कई शिक्षक अनियमित रूप से संबद्ध होकर लिपिकीय कार्य कर रहे हैं। इससे शैक्षणिक कार्य प्रभावित हो रहा है। संबद्धता में बड़े पैमाने पर अनियमितता भी की गई हैं। उन्होंने अनियमितता बरतने वाले अधिकारियों को दंडित करने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed