{"_id":"620bedbd0465d5774a522515","slug":"brother-in-law-and-two-daughters-died-in-a-painful-accident-sitapur-news-lko617979268","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसे में जीजा-साले व दो बेटियों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसे में जीजा-साले व दो बेटियों की मौत
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर इलाके के हेमपुर क्रासिंग के पास हुए सड़क हादसे के बाद जांच पड़ताल करती पुलिस। -
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मांगलिक कार्यक्रम से एक ही बाइक पर सवार होकर लौट रहे छह लोग हादसे का शिकार हो गए। दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा थाना इमलिया सुल्तानपुर इलाके में मंगलवार सुबह हाईवे पर हुआ। संतुलन बिगड़ने पर सभी बाइक के साथ हाईवे पर गिर गए। पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। इससे जीला-साले और दो बेटियों की मौत हो गई। मृतक की पत्नी और एक बच्ची को चोटें आईं हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर है।
पिसावां इलाके के मूड़ाकला निवासी नीरज (35), अपनी पत्नी, तीन बेटी, साले के साथ रामकोट इलाके के पुरैना में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, जहां से मंगलवार की सुबह एक ही बाइक पर छह लोग सवार होकर घर जा रहे थे। इस बीच इमलिया सुल्तानपुर इलाके में नेशनल हाईवे पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग को पार करते ही अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सभी लोग सड़क पर गिर गए।
इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में नीरज, उसकी बेटी किरन (3), साधना (5), साले महोली इलाके के सरैंया निवासी रोहित (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन मौके पर ही चारों लोगों ने दम तोड़ दिया। मृतक नीरज की पत्नी और दो साल की बेटी घायल हो गई। दोनों का इलाज कराया गया है। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर इमलिया सुल्तानपुर और महोली की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ इमलिया सुल्तानपुर ने विजयेंद्र सिंह ने बताया कि एक बाइक पर छह लोग सवार थे। मांगलिक कार्यक्रम से घर जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के आगे निकलते ही निर्माण कार्य होने की वजह से धूल अधिक होने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। बाइक की डिग्गी पर बैग भी रखा हुआ था। इसी वजह से हादसा हुआ। मामले की जांच की जा रही है।
गांव में मचा कोहराम
हादसे में चार लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर दिया। इसकी खबर जैसे ही मूड़ाकला गांव पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। हर तरफ चीख-पुकार मच गई। महोली के सरैंया निवासी रोहित की मौत के बाद उसके भी घर में मातम पसरा हुआ है।
पलक झपकते हादसा और सब कुछ खत्म
दर्दनाक हादसे में चार लोगों को खोने के बाद नीरज की पत्नी दहशत में है। अपनी आंखों के ही सामने चंद पलों में पति, दो बेटियां और भाई को खोने के बाद ऐसा होना लाजिमी है। नीरज की पत्नी पर क्या बीत रही होगी, इसे बताने के लिए शब्द नहीं हैं। दुखों का पहाड़ कितना बड़ा टूटा है, यह समझा जा सकता है।
चंद मिनट पहले सभी हंसी-खुशी घर जा रहे थे, लेकिन अचानक हादसा हुआ और पल भर में देखते ही देखते सब खत्म हो गया। मौत का खौफनाक मंजर अब भी नीरज की पत्नी के आंखों के सामने नाच रहा है। वह हादसे को याद कर बार-बार सिहर जा रही है।
शव पहुंचते ही फूट-फूटकर रोया मूड़ाकला
हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास हुए हादसे में चार लोगों की मौत के बाद पोस्टमार्टम होकर तीन शव पिसावां के मूड़ाकला गांव पहुंचे। जहां पर पिता और दो बेटियों के शवों को देखकर लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। पूरा गांव फूट-फूटकर रोया। हर तरफ मातम पसरा था। रिश्तेदार और गांव के लोगों के करुण क्रंदन से हर किसी का कलेजा चाक कर रहा था। एक घर में तीन-तीन शवों को देखकर सभी रो रहे थे।
दो दिन में आठ की गईं जानें
जिले में सड़क हादसे लोगों की जिंदगियों को लील रहे हैं। पिछले दो दिनों के अंदर आठ लोगों की जानें दो सड़क हादसों में चली गईं। यह चिंता का विषय है। सबसे हैरानी की बात है कि दोनों हादसों चार-चार लोगों ने जान गवांई हैं। इससे भी दुखद है कि हादसों में परिवार के परिवार खत्म हो जा रहे हैं। सोमवार को महमूदाबाद में मां-बेटी और भतीजा समेत चार लोगों की मौत हुई थी।