{"_id":"68e12c5a4924e17afe02924f","slug":"brother-and-sister-returning-from-durga-idol-immersion-died-after-being-crushed-under-trolley-in-sitapur-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे भाई-बहन की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत, लाशें देख चीख उठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे भाई-बहन की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत, लाशें देख चीख उठे परिजन
Sat, 04 Oct 2025 07:47 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 04 Oct 2025 07:47 PM IST
सार
सीतापुर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन से लौट रहे भाई-बहन की ट्रॉली के नीचे दबने से मौत हो गई। लाशें देख घरवाले चीख उठे। मासूम मां के साथ रतौली डीह घाट पर विसर्जन से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में हादसा हो गया।
विज्ञापन
Accident demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सीतापुर में शुक्रवार देर रात ट्रॉली के नीचे दबने से भाई-बहन की मौत हो गई। वह अपनी मां के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए थे। ट्रैक्टर चालक की लापरवाही से हादसा होने का आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज करके घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मामला तंबौर थाना क्षेत्र के समौदीडीह गांव का है। गांव निवासी कपिल की पत्नी अपने तीन बच्चों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए रतौलीडीह घाट गई थी। वापसी के दौरान बारिश होने पर सभी लोग ट्रैक्टर से उतरकर सड़क किनारे बैठ गए। बताया गया कि कुछ देर बाद बारिश बंद होने पर ट्रैक्टर चालक अनुज यादव ने लापरवाही से ट्रैक्टर चला दिया।
विज्ञापन
इससे कपिल का बेटा रितिक (7) व बेटी साक्षी (4) ट्रॉली की चपेट में आ गए। साक्षी की मौके पर ही मौत हो गई। रितिक को इलाज के लिए लखीमपुर ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ और पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार राय ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन