{"_id":"60e0a3b38ebc3e6515659e5a","slug":"broken-marriage-in-dispute-over-playing-dj-procession-returned-without-bride-sitapur-news-lko5853375100","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे बजाने के विवाद में टूटी शादी, बिन दुल्हन लौटी बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजे बजाने के विवाद में टूटी शादी, बिन दुल्हन लौटी बरात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर मथुरा (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात इलाके के एक गांव में आई बरात में डीजे बजाने को लेकर हुए विवाद के बाद शादी टूट गई। रात भर दोनों पक्षों में सुलह कराने का प्रयास हुआ, लेकिन बात नहीं बनने पर बरात बिन दुल्हन के ही लौट गई। दोनों पक्षों ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
थाना रामपुर मथुरा इलाके के उमराव खां पुरवा निवासी हरेराम ने अपनी पुत्री उमा का विवाह बाराबंकी जिले की फतेहपुर कोतवाली के भुण्डिया मजरा लालभारी निवासी उनील के साथ तय की थी। दो जुलाई शुक्रवार की रात बरात दुल्हन के गांव पहुंची। स्वागत, सत्कार के बाद परंपरा के अनुसार द्वारचार भी हुआ। बरात लड़की के दरवाजे पहुंचने वाली थी कि बज रहे डीजे को बंद करवाने के लिए लड़की पक्ष और वर पक्ष में कहासुनी शुरू हो गई।
बाद में विवाद इतना बढ़ा कि लड़की पक्ष ने विवाह करने से ही मना कर दिया। इसके बाद पूरी रात हाई वोल्टेज ड्रॉमा चलता रहा। रात भर दोनों पक्षों की ओर से मान मनौव्वल के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद शनिवार सुबह दोनों पक्षों ने थाना रामपुर मथुरा में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने भी मामले को शांत कराकर शादी कराने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों के राजी नहीं होने पर बात नहीं बन सकी। इसके बाद लड़की पक्ष ने तिलक में दी गई बाइक व अन्य सामान के 24 हजार रुपये वापस देने की शर्त रखी। वर पक्ष ने 5 थान, जेवर वापस मिलने की शर्त पर समझौता किया। इसके बाद बिन दुल्हन के ही बरात वापस लौट गई। मामले को लेकर पूरे इलाके में चर्चा है।