फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Broke the dog's leg, apply four slaps to it... MP Maneka Gandhi's audio viral

कुत्ते का पैर तोड़ा, लगाओ इसके चार थप्पड़... सांसद मेनका गांधी का ऑडियो वायरल

Sun, 20 Jun 2021 11:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Broke the dog's leg, apply four slaps to it... MP Maneka Gandhi's audio viral
सीतापुर। शहर कोतवाली पुलिस ने कुत्ते का पैर तोड़ने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। ये मामला सुल्तानपुर की भाजपा सांसद मेनका गांधी तक पहुंचने के बाद उन्होंने शहर कोतवाल से फोन पर बात कर मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए। आरोपी को उनकी ओर से चार थप्पड़ मारने को भी कहा। इस मामले का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। बाद में इसे डिलीट भी कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली इलाके के मोहल्ला ग्वालमंडी में 18 जून को एक कुत्ते को डंडे से मारा गया था। इससे कुत्ते का पैर टूट गया था। इसको लेकर सीतापुर पशु सेवा समिति के नगर उपाध्यक्ष मेराज अहमद ने ग्वालमंडी निवासी रमेश वर्मा के खिलाफ शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि मामले में रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रविवार शाम को इस मामले को लेकर सीतापुर की शहर कोतवाली इलाके के नई बस्ती निवासी पशु सेवा समिति के अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर सुल्तानपुर की भाजपा सांसद मेनका गांधी से बातचीत के दो ऑडियो वायरल कर दिए। एक ऑडियो में सांसद पशु सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सेठ से फोन पर बात कर मामले की जानकारी लेकर कहती हैं कि शहर कोतवाली जाकर एफआईआर लिखवाओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे ऑडियो में सांसद कहती हैं कि एसएचओ से बात कराओ। सांसद के कहने पर विजय सेठ कोतवाल को फोन देते हैं। कोतवाल के बात करते ही सांसद कहती हैं कि इस लड़के को पकड़ना है। कोतवाल बताते हैं कि सिपाही को भेजा था, मिला नहीं है। फिर जेल भेजने और पीटने की भी बात सांसद कहती हैं। कहा, मेरी तरफ से चार थप्पड़ लगाओ। जितना पैसा इलाज में लगा है वह पैसा भी दिलवाओ।

दोनों ऑडियो को वायरल करने के बाद विजय सेठ ने बाद में व्हाट्सएप ग्रुप से उसे डिलीट कर दिया है। पशु सेवा समिति के अध्यक्ष विजय सेठ का कहना है कि फेसबुक पोस्ट से बात सांसद मेनका गांधी तक पहुंच गई थी। इसके बाद उधर से कॉल आई थी। सांसद ने बात की। ऑडियो गलती से वायरल हो गए थे। इसलिए हटा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed