{"_id":"674ff69d1ea91c02040a44b6","slug":"bridge-cut-due-to-flood-flow-traffic-closed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-122985-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: बाढ़ के बहाव में कटी पुलिया, आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: बाढ़ के बहाव में कटी पुलिया, आवागमन बंद
Wed, 04 Dec 2024 11:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। थानगांव क्षेत्र में करीब एक दशक पहले क्षेत्र पंचायत निधि से निर्मित पुलिया तीन वर्ष पूर्व बाढ़ में कट गई थी। बाढ़ की विभीषिका से पुलिया के दोनों तरफ पानी के तेज बहाव से दोनों तरफ सड़क कट कर पानी में बह गई थी। इस वजह से तबसे इस पर आवागमन बंद है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक सीपतपुर ग्राम सभा के मजरे गड़रियनपुरवा, इस गांव के पश्चिम से बाजपेइन पुरवा व मंगलपुरवा जाने का मार्ग प्रभावित है। वहीं, रंडा कोडर से शंकरपुर झिसनी की ओर जाने वाले ग्रामीणों को भी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने पुलिया के दोनों तरफ कटी सड़क को ठीक कराने की मांग की है।