{"_id":"576587544f1c1be53811d677","slug":"branch-manager-suspended-for-embezzlement","type":"story","status":"publish","title_hn":"गबन के आरोप में शाखा प्रबंधक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गबन के आरोप में शाखा प्रबंधक निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
बैंक
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला सहकारी बैंक की प्रबंध कमेटी ने गबन के आरोप में शाखा प्रबंधक मतुआ मिश्रीलाल को निलंबित कर दिया है। वहीं लक्ष्य से कम वसूली पर चिंता जाहिर की गई। वसूली में तेजी लाने व निरीक्षण का रोस्टर तय किया गया। अध्यक्ष नीरज कुमार वर्मा ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की पदोन्नति का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा बैंकों का नियमित निरीक्षण किया जाएगा। इसका रोस्टर तय कर दिया गया है। एक अप्रैल 2010 से 31 मार्च 2016 तक के समस्त मदों का ऑडिट कराया जाएगा। वहीं खाता धारकों को हो रही असुविधा को लेकर प्रत्येक समिति पर बैंक मित्र तैनात होंगे।
विज्ञापन
शाखाओं को कंप्यूटरीकरण करने से पूर्व उनके स्थान परिवर्तित किए जाएंगे। शाखा रिखौना की सबसे कम वसूली पर शाखा प्रबंधक अजय श्रीवास्तव को चेतावनी दी गई कि वह लक्ष्य के अनुरूप वसूल कर ले। वरना उन्हें निलंबित कर दिया जाएगा। अब ऋण की स्वीकृति के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी।
विज्ञापन