फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BP machine found faulty, salary will be deducted

Sitapur News: खराब मिली बीपी मशीन, कटेगा वेतन

Thu, 19 Feb 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 19 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BP machine found faulty, salary will be deducted
सीतापुर। हरगांव के प्राथमिक विद्यालय सेमरी मोतिमदपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का बुधवार को डीएम डॉ, राजा गणपति आर ने निरीक्षण किया। डीएम ने एएनएम से गांव की जनसंख्या की जानकारी ली।
विज्ञापन

जनसंख्या के अनुरूप गर्भवती महिलाओं की संख्या न मिलने पर नाराजगी जताई। कहा कि आशा बहुएं गांव जाकर संस्थागत प्रसव के लिए महिलाओं को जागरूक करें। इस दौरान ब्लड प्रेशर मशीन और हीमोग्लोबीन मीटर खराब मिलने पर डीएम ने मौजूद एएनएम पिंकी देवी का 15 दिनों का वेतन काटने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुष्टाहार वितरण सही ढंग से न होने, वितरण में गड़बड़ी मिलने व लंबाई व वजन मापने वाली मौजूद न मिलने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी को नोटिस जारी कर दंडात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही प्रभारी चिकित्साधिकारी को फोन पर वीएचएसएनडी सत्र की सही ढंग से निगरानी न करने पर कड़ी फटकार भी लगाई। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. सुरेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed