फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Booths parties Today will visit

बूथों पर आज पहुंचेंगी पार्टियां

Tue, 08 Dec 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 08 Dec 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन

चतुर्थ दौर यानी अंतिम चरण के प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव का प्रचार मंगलवार शाम को थम गया। प्रचार थमने के बाद अब प्रत्याशी व समर्थक घर-घर जाकर वोट मांगने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


यहां के चार ब्लॉकों में दोनों पदों के लिए 10 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। मतदान सकुशल संपन्न कराने को बुधवार को ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन


चतुर्थ चरण में रेउसा, रामपुर मथुरा, बेहटा, महमूदाबाद में मतदान होगा। चार ब्लॉकों में प्रधान के 2148 व ग्राम पंचायत सदस्य के 3646 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को अंतिम चरण के प्रत्याशियों ने सर्द मौसम में खूब पसीना बहाया और  मतदाताओं से संपर्क कर वोट मांगा। मंगलवार शाम प्रचार थमने पर अब यहां के चार ब्लॉकों में 10 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे।


इन ब्लॉकों में मतदान को संपन्न कराने को बूथवार मतदान कार्मिकों की ड्यूटियां लगाई गईं हैं। मंगलवार को डीएम डॉ. इंद्रवीर सिंह यादव ने एनआईसी में अफसरों के साथ रेंडमाइजेशन कर बूथवार ड्यूटियां जारी कराई। साथ ही उन्होंने चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर प्रगति भी ली। बुधवार को बूथवार ड्यूटी आदेश बांटे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed