{"_id":"603928168ebc3ee9383228eb","slug":"booked-a-tractor-trolley-on-rent-and-robbed-sitapur-news-lko5669154187","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराए पर ट्रैक्टर ट्रॉली बुक कर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराए पर ट्रैक्टर ट्रॉली बुक कर लूटा
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। किराए पर ट्रैक्टर ट्रॉली बुक करा कर ले जाने के बाद बदमाशों ने चालक व उसके दो साथियों को नशीली दवा और शराब पिलाने के बाद रास्ते में फेंक दिया। इसके बाद बदमाश ट्रैक्टर-ट्रॉली लूटकर फरार हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पिसावां इलाके के पथरी गांव निवासी प्रेमशंकर गुुरुवार को बरगावां के पास अपना खेत जोत रहा था। परिजनों के मुताबिक इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। जिन्होंने प्रेमशंकर से नैमिषारण्य से हरदोई के बूढ़े गांव में बोरिंग की पाइप ले जाने के लिए ट्रैक्टर बुक किया। दोनों पक्षों के बीच चार हजार रुपये में बुकिंग तय हुई। इस पर बाइक सवार लोगों से प्रेमशंकर को 38 सौ रुपये नकद दे दिए। इसके बाद प्रेमशंकर गांव के ही दो साथियों मनीष, संजीत को साथ लेकर बाइक सवारों के साथ चला गया।
देर रात होने पर जब वह लोग नहीं लौटे तो घर वालों को शंका हुई। इस पर परिवारीजनों ने पिसावां पुलिस को सूचना दी। पिसावां पुलिस ने जांच पड़ताल कर मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इसके बाद मछरेहटा, पिसावां, संदना, मिश्रिख व क्राइम ब्रांच टीम को तीनों लोगों की तलाश के लिए लगाया गया। इस दौरान मनीष व संजीत मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में बहुधनी जंगल में अलग-अलग स्थानों पर बेहोश पड़े मिले। उनके पास ही नशीली दवाएं व शराब की खाली बोतलें भी पड़ी मिलीं।
विज्ञापन
वहीं चालक प्रेमशंकर मुडियारा के पास बेहोश मिला। ट्रैक्टर ट्रॉली का कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने बुकिंग के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली को लूट लिया है। हालांकि पुलिस टीमें घटना के खुलासे में लगी हुई हैं। एसओ पिसावां कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि चालक और उसके साथियों को बेहोश कर ट्रैक्टर ट्रॉली गायब कर दी गई है। मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।