फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of youth found hanging in passenger train bogie in Sitapur GRP investigating case

UP News: पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लटका मिला युवक का शव, यात्रियों ने देखा तो मची अफरातफरी; जीआरपी कर रही जांच

Sun, 17 Aug 2025 09:48 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 09:48 PM IST
सार

सीतापुर में नेरी रेलवे स्टेशन पर एक युवक का शव पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लटका मिला। यात्रियों ने देखा तो अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची जीआरपी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of youth found hanging in passenger train bogie in Sitapur GRP investigating case
पैसेंजर ट्रेन की बोगी में लटका मिला युवक का शव, मौके पर लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के सीतापुर में नेरी रेलवे स्टेशन पर रविवार की शाम शाहजहांपुर से गोंडा जा रही पैसेंजर ट्रेन की बोगी में एक युवक का शव फंदे से लटकता मिला। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को सूचना दी। इस बीच करीब डेढ़ घंटे तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही। जीआरपी ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


शाहजहांपुर से गोंडा जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55060 रविवार शाम 5.00 बजे नेरी रेलवे स्टेशन पर रुकी। इसी बीच यात्री ट्रेन की आखिरी बोगी में चढ़ने लगे। गेट से अंदर दाखिल होते ही सामने का नजारा देख सभी दंग रह गए। पंखे के निकट लगे हुक में एक युवक का शव लटक रहा था। 
विज्ञापन


यात्री बोगी से नीचे उतर आए और स्टेशन मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने युवक के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सीतापुर के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के नरवाहनपुर निवासी विवेक कुमार (21) के रूप में हुई है। जीआरपी आगे की कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed