फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Body of missing youth found hanging from a tree.

Sitapur News: लापता युवक का पेड़ से लटकता मिला शव

Tue, 29 Sep 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 29 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Body of missing youth found hanging from a tree.
मछरेहटा। तीन दिन से लापता बीजुवामऊ गांव निवासी विशाल (19) का शव सोमवार को गांव के पास स्थित एक बाग में पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार विशाल बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे घर से निकले थे। काफी देर तक घर न लौटने पर उनकी तलाश शुरू कर दी गई। आसपास और रिश्तेदारी में पूछताछ करने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर करीब चार बजे परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के पश्चिम दिशा में स्थित एक बाग में विशाल का शव पेड़ पर बने फंदे से लटक रहा है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। सीओ मिश्रिख विशाल गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई तय होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed