फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   body of married woman was taken out of grave and sent for postmortem In Sitapur

Sitapur: डीएम के आदेश पर कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव, पिता की तहरीर पर दामाद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 23 May 2025 06:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 23 May 2025 06:20 PM IST
सार

सीतापुर में विवाहिता का शव दफनाने के चार दिन बाद कब्र से निकाला गया। पिता की तहरीर पर दामाद समेत चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
body of married woman was taken out of grave and sent for postmortem In Sitapur
Sitapur: कब्र से निकाला गया विवाहिता का शव - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के सीतापुर में शुक्रवार को डीएम के आदेश पर विवाहिता का शव कब्र से निकाला गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के पिता ने अपने दामाद समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कदीम की है। मूल रूप से रामपुर मथुरा क्षेत्र के अलायपुर निवासी बकरीदी ने केस दर्ज कराया है। इसमें बताया कि उन्होंने आठ साल पहले अपनी बेटी जाकिरून बानो (30) का निकाह मोहम्मदपुर कदीम निवासी इसराइल के साथ किया था। निकाह के बाद से ही ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP Weather: हवाओं और बारिश से लू के हालात खत्म, 65 जिलों में बूंदाबांदी की चेतावनी; जानें अपने जिले का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


बीती 19 मई की रात ससुरालीजनों ने बेटी को बुरी तरह पीटा। दरअसल, जाकिरून के देवर शकील को शादी में काफी दहेज मिला था। ससुरालीजन बेटी को कम दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति इसराइल समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शरीर पर मिले थे चोट के निशान

बकरीदी ने एसपी अंकुर अग्रवाल से मुलाकात की। उन्होंने बेटी के मृत शरीर पर मिले निशान की तस्वीरें दिखाई। शरीर पर काफी गहरे निशान दिखाई दे रहे हैं। पिता का आरोप है बेटी को बहुत बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। ससुरालीजनों ने आनन-फानन में उसको दफना दिया। 

पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी में निकाला गया शव

डीएम के आदेश पर नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव, लेखपाल राजकुमार दिनकर, विमल कुमार, कोतवाल अनिल सिंह व पुलिस टीम की मौजूदगी में शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed