{"_id":"6a3ec16e8c4461de33064fb2","slug":"body-identified-murder-case-registered-sitapur-news-c-102-1-slko1055-158817-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: शव की हुई पहचान हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: शव की हुई पहचान हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 26 Jun 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
महमूदाबाद। इलाके में प्लाईवुड फैक्टरी के पीछे बृहस्पतिवार को मिले बुजुर्ग के शव की शुक्रवार को पहचान हो गई। मछरेहटा के गढ़ी गांव निवासी आशाराम व खुशीराम ने मृतक की पहचान अपने पिता सुखराम (60) के रूप में की।
दोनों ने बताया कि सुखराम अक्सर मजदूरी करने लखनऊ जाते थे। करीब एक माह पूर्व वह मजदूरी पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
महमूदाबाद-सिधौली मार्ग पर प्लाईवुड फैक्ट्री के पीछे एक खेत में बृहस्पतिवार को वृद्ध का शव मिला था। मृतक के पेट व गले में धारदार हथियार से चोट के निशान थे। इससे हत्या का मामला प्रतीत हो रहा था। मृतक की पहचान के लिए जिले के थानों के साथ ही बहराइच, हरदोई, लखीमपुर, बाराबंकी आदि जिलों की पुलिस से भी संपर्क किया गया था।
विज्ञापन
शव की पहचान के बाद पुलिस ने सुखराम के परिजनों के बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर भानु प्रताप ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। घटना के अनावरण के लिए कई टीमों को लगाया गया है। (संवाद)