{"_id":"6950d4284ddb88b9d400547d","slug":"bodies-of-couple-found-hanging-from-noose-in-sitapur-who-had-love-marriage-22-days-ago-2025-12-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल का अंत: 22 दिन पहले जहां की लव मैरिज, अब वहीं मिलीं लाशें; इस मंदिर से जुड़ी इश्क और मौत की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल का अंत: 22 दिन पहले जहां की लव मैरिज, अब वहीं मिलीं लाशें; इस मंदिर से जुड़ी इश्क और मौत की कहानी
Sun, 28 Dec 2025 12:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 28 Dec 2025 12:24 PM IST
सार
सीतापुर में दंपती के खौफनाक अंत की कहानी सामने आई है। महज 22 दिन में उनके सपनों का घर टूट गया। 22 दिन पहले लव मैरिज की थी। अब फंदे से लटकती उनकी लाशें मिलीं। इश्क और मौत की यह कहानी महामाई मंदिर से जुड़ गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
महामाई मंदिर में शादी के दौरान की फोटो...
- फोटो : अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
यूपी के सीतापुर में 22 दिन पहले लव मैरिज करने वाले दंपती की लाशें रविवार की सुबह पेड़ की डाल से लटकती मिलीं। लोगों ने देखा तो मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
घटना हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला गांव की है। यहां महामाई मंदिर के पास जंगल में दंपती की लाशें मिलीं। उनकी पहचान खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई। ये लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
घटना हरगांव थाना क्षेत्र के अनिया कला गांव की है। यहां महामाई मंदिर के पास जंगल में दंपती की लाशें मिलीं। उनकी पहचान खुशीराम (22) और उसकी पत्नी मोहिनी (19) के रूप में हुई। ये लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के बस्तीपुरवा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
बताया गया कि खुशीराम और मोहिनी ने 22 दिन पहले ही शादी की थी। जिस महामाई मंदिर के पास उनकी लाशें मिलीं, 6 दिसंबर को इसी महामाई मंदिर में दोनों ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाकर प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों एक साथ रह रहे थे।