फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Blood-soaked body of teenager found in the house

किशोरी का घर में खून से लथपथ मिला शव

Mon, 13 Jun 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Blood-soaked body of teenager found in the house
महमूदाबाद (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में रविवार को एक किशोरी का खून से लथपथ शव घर में मिला। उसकी गर्दन पर चाकू के निशान थे और पूरे घर में खून फैला हुआ था। जिस समय यह घटना हुई, उस समय किशोरी के परिजन घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आत्महत्या की बात कही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गौरिया निवासी सुबिना बानो (15) का शव रविवार को घर में पड़ा मिला। जिस समय यह घटना हुई उस समय उसके पिता लाल मोहम्मद और भाई जीशान मेंथा की टंकी पर काम करने गए थे। उसकी मां चार दिन पहले ही बिसवां इलाके में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। रविवार दोपहर जब सुबिना का भाई जीशान घर आया तो उसने देखा कि घर के अंदर खून से लथपथ उसकी बहन पड़ी थी। पास में ही चाकू पड़ा था। गर्दन में चाकू के कई निशान थे।
विज्ञापन

भाई की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। पूरे घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने बताया कि किशोरी ने आत्महत्या की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। किशोरी ने ऐसा क्यों किया, इस बात की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed