{"_id":"59a5ab274f1c1be1278b4641","slug":"block-head-chatted-chair","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेउसा ब्लॉक प्रमुख की छिन गई कुर्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेउसा ब्लॉक प्रमुख की छिन गई कुर्सी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा ब्लॉक प्रमुख सीमा भार्गव के खिलाफ मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। इसी के साथ ही उनकी कुर्सी भी छिन गई। ब्लॉक सभागार में 141 बीडीसी सदस्यों में से 125 सदस्य मतदान करने पहुंचे।
विज्ञापन
विपक्ष को 123 मत मिले, जबकि ब्लॉक प्रमुख सीमा भार्गव को सिर्फ एक वोट से संतोष करना पड़ा। एक मत अवैध करार दिया गया। एसडीएम बिसवां दीपेन्द्र यादव ने अविश्वास प्रस्ताव पास होने का ऐलान किया तो भाजपाई झूम उठे।
विज्ञापन
पांच अगस्त को थौरा की बीडीसी कमला देवी की अगुवाई में 92 सदस्यों ने रेउसा ब्लॉक प्रमुख सीमा भार्गव के खिलाफ अविश्वास जताकर डीएम सारिका मोहन को शपथ पत्र सौंपे थे। डीएम ने जांच के बाद 29 अगस्त की तारीख मुकर्रर की थी।
विज्ञापन
मंगलवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर सुबह से ही गहमा-गहमी नजर आने लगी। कमला देवी के साथ क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी की पत्नी अंजू तिवारी बैठक में पहुंची। यहां 141 बीडीसी सदस्यों में से 125 सदस्य बैठक में पहुंचे।
एसडीएम बिसवां दीपेंद्र यादव ने कोरम पूरा होने पर बैठक के बाद मतदान कराया। फिर मतगणना के बाद नतीजा घोषित किया गया। ब्लॉक प्रमुख सीमा भार्गव को एक मत मिला, जबकि विपक्ष ने 123 मत हासिल किए। एक मत अवैध रहा। एसडीएम के चुनाव परिणाम घोषित करते ही भाजपा समर्थकों के चेहरे खिल उठे।