फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   BJP strong in the House, SP weakened

Sitapur News: सदन में भाजपा मजबूत, सपा हुई कमजोर

Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Mon, 15 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
BJP strong in the House, SP weakened
सीतापुर। नगर पालिका, सीतापुर में भाजपा की मजबूत सरकार बनी है। पार्टी के सबसे ज्यादा सभासद जीतकर मिनी सदन पहुंचे हैं। अब कोई भी प्रस्ताव पास कराने में पार्टी को दिक्कत नहीं आएगी। नगर पालिका के अधिकारियों व कर्मचारियों पर भी काम का दबाव बना रहेगा। सपा इस बार महज पांच वार्डों में ही जीत सकी है। बसपा का खाता नहीं खुला है। दस वार्डों में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर पालिका सीतापुर में 30 वार्ड हैं। मिनी सदन में बहुमत के लिए 16 सभासद चाहिए। इस बार भाजपा के 15 सभासद चुनाव जीते हैं। बहुमत की संख्या के करीब सभासदों के चुनाव जीतने का फायदा भाजपा को मिलेगा। कोई भी विकास कार्य पूरा कराने के लिए सदन की मंजूरी आसानी से मिलती जाएगी। किसी प्रस्ताव के पास होने में दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

दरअसल, सदन में भाजपा सभासदों की संख्या में अभी और इजाफा होना तय है। जो 10 निर्दलीय सभासद चुनाव जीतकर आए हैं, उनमें से कई भाजपा में जाने के लिए तैयार हैं। जैसे ही मौका मिलेगा, वह भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर लेंगे। कम सभासद जीतने की वजह से सपा को विपक्ष की भूमिका निभाने में दिक्कत आएगी। किसी प्रस्ताव पर जोरदार तरीके से विरोध नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा को बढ़त, सपा घटी, बसपा साफ
इस बार नगर पालिका सीतापुर में सभासद पदों के चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली है। 2017 में भाजपा सिर्फ छह वार्डों में जीती थी। इस बार 15 वार्डों में भाजपा ने फतह हासिल की है। सपा को 9 सीटों का नुकसान हुआ है। पिछली बार सपा ने 14 वार्डों में जीत दर्ज की थी, इस बार महज पांच वार्डों में सिमट गई है। बसपा के खाते में पिछली दफा एक सीट आई थी। अबकी बसपा का सूपड़ा साफ हो गया है। हालांकि बसपा ने इस बार दो वार्डों पर ही प्रत्याशी उतारा था। निर्दलीयों की संख्या में एक सीट की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed