फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP on four, SP on two and RJD victorious on one

Nikay Chunav: सीतापुर जिले में 28 साल बाद खिला कमल, चार पर भाजपा, दो पर सपा और एक पर राजद विजयी

Sun, 14 May 2023 01:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 14 May 2023 01:27 PM IST
सार

सीतापुर जिले में चार पर भाजपा, दो पर सपा और एक पर राजद विजयी हुई है। चार निर्दलीय भी जीते हैं। सीतापुर, खैराबाद, सिधौली और पैंतेपुर में भगवा लहराया है।

विज्ञापन
BJP on four, SP on two and RJD victorious on one

विस्तार

सीतापुर जिले के 11 नगर निकायों में अध्यक्ष और सभासद के परिणाम मतगणना के बाद शनिवार को घोषित कर दिए गए। सीतापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 28 साल बाद फिर से कमल खिल गया है। भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी ने सपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल को करीबी मुकाबले में 130 वोटों से हरा दिया। जिले में तीन निकायों में भाजपा प्रत्याशियों को जीत मिली है, जबकि एक सीट पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। सपा को दो, राष्ट्रीय जनता दल को एक और चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया है।

विज्ञापन


सीतापुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी नेहा अवस्थी को 20,964 वोट मिले। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की रश्मि जायसवाल को 20,834 वोट हासिल हुए। निर्दलीय प्रत्याशी नीलकमल राठौर को 12,229 वोट मिले।
विज्ञापन

मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी ने भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव को 272 वोटों से हराया। महमूदाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर सपा प्रत्याशी मोहम्मद अहमद ने भाजपा प्रत्याशी अंबरीश गुप्ता को 3,589 वोटों से हरा दिया। सपा को 12,630 और भाजपा को 8,041 वोट मिले। यहां भाजपा के बागी अतुल वर्मा को 7,092 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मुस्लिम बहुल सीटों पर भी भाजपा का दबदबा, BJP के 5 मुस्लिम प्रत्याशी बने नगर पंचायत अध्यक्ष

ये भी पढ़ें - लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल से बातचीत: शहर को लेकर बताई प्राथमिकताएं, बारिश से पहले होंगे ये काम


लहरपुर नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी हाजी जावेद ने सपा एमएलसी जासमीर अंसारी की पत्नी पूर्व सांसद कैसर जहां को 2,994 वोट से हरा दिया। हाजी जावेद को 17,484 और कैसर जहां को 14,490 वोट मिले।
बिसवां नगर पालिका से निर्दलीय प्रत्याशी पुष्पू जायसवाल ने भाजपा प्रत्याशी सीमा जैन को 521 वोटों से हरा दिया। पुष्पू जायसवाल को 6,637 और सीमा जैन को 6,116 वोट मिले। खैराबाद नगर पालिका से भाजपा प्रत्याशी बेबी गुप्ता ने निर्दलीय प्रत्याशी राजिया बेगम को 528 वोटों से हरा दिया। बेबी गुप्ता को 9,162 और राजिया बेगम को 8,634 वोट मिले।

सिधौली नगर पंचायत से भाजपा प्रत्याशी गंगाराम ने निर्दलीय रामपाल भार्गव को 782 वोट से हराया। गंगाराम को 5,430 और रामपाल भार्गव को 4,648 वोट मिले। हरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी गफ्फार खां 6,537 वोट पाकर विजेता बने। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्रा को 908 वोटों से हराया। हरिनाम को 5,629 वोट मिले।

पैंतेपुर नगर पंचायत से भाजपा समर्थित जैनब जहां को विजेता घोषित किया गया। उन्हें 3,411 वोट और निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी फिरदौस जहां को 3,026 वोट मिले। जैनब जहां 385 वोट से जीतीं।

महोली नगर पंचायत से सपा प्रत्याशी केतुका ने भाजपा प्रत्याशी सरोजनी को 900 वोट से हराया। सपा प्रत्याशी को 7,698 और भाजपा प्रत्याशी को 6,798 वोट मिले। तंबौर नगर पंचायत में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी तैबुन्निशा ने भाजपा प्रत्याशी झब्बन बेग को 2,808 वोटों से हरा दिया। तैबुन्निशा को 6,511 और झब्बन बेग को 3,703 वोट मिले।

1995 के बाद अब जीती भाजपा
सीतापुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी के रूप में 1995 में राधेश्याम जायसवाल चुनाव जीते थे। इसके बाद वह सपा में शामिल हो गए थे। तब से अब तक हुए नगर पालिका के चुनावों में भाजपा ने आजमाइश तो जोर से की, लेकिन सफलता नहीं मिली। करीब 25 साल बाद अब भाजपा प्रत्याशी के रूप में नेहा अवस्थी ने जीत दर्ज कराई है।

काम न आया सियासी दांव, नैमिष में भाजपा की हार

करीबी मुकाबले में ही सही, लेकिन नैमिषारण्य-मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की हार हो गई। नैमिष तीर्थ विकास परिषद का गठन होने के बाद भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा भी की, लेकिन मतदाताओं ने उनकी पुकार नहीं सुनी। यहां निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नीदेवी ने भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव को 272 वोटों से हरा दिया।

मिश्रिख-नैमिषारण्य नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने सुमन भार्गव तो सपा ने सुनीता राजवंशी को प्रत्याशी बनाया था। बसपा ने यहां कुंती देवी को प्रत्याशी बनाया था। इस सबके बीच मुन्नी देवी हथौड़ा चुनाव निशान के साथ निर्दलीय मैदान में थीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरुआती दौर में चुनाव मुन्नी देवी के पक्ष में एक तरफा लग रहा था, लेकिन इसके बाद भाजपा की ओर से इस नगर पालिका के प्रभारी बनाए गए राजीव रंजन मिश्र ने मिश्रिख में ही डेरा डाल दिया।

28 अप्रैल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा की। इसके बाद भाजपा ने रणनीतिक दांव खेलते हुए सपाई दिग्गज ओपी गुप्ता के उद्योगपति पुत्र आशीष गुप्ता को भाजपा में शामिल करा दिया। चुनाव से चार दिन पहले भाजपा मुख्य मुकाबले में आ गई। निर्दलीय प्रत्याशी मुन्नी देवी और भाजपा प्रत्याशी सुमन भार्गव के बीच मुकाबला सिमटता नजर आया, तो परिणाम भी कुछ इसी तरह के आए।मिश्रिख का चक्रवार परिणाम

चक्रवार मिले मत
प्रत्याशी पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवां
मुन्नी देवी 862 768 988 1002 707
सुमन भार्गव 750 1025 827 681 825
सुनीता राजवंशी 434 551 378 382 307
कुंती देवी 142 76 102 42 46
नोट- सुमन और मुन्नी देवी को पोस्टल बैलेट से एक एक वोट मिला है।

गफ्फार के किले को नहीं भेद पाई भाजपा की रणनीति

सीतापुर हरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बनाई गई भाजपाइयों की रणनीति काम नहीं आई। निर्दलीय प्रत्याशी और नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष ने पहले ही दौर से बढ़त बना ली, जो परिणाम घोषित होने तक जारी रही। पोस्टल बैलेट राउंड और तीसरे राउंड को छोड़ दें, तो भाजपा प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी को किसी भी चक्र में पराजित ही नहीं कर पाए।

हरगांव नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में थे। भाजपा ने यहां से पूर्व अध्यक्ष हरिनाम बाबू मिश्रा, सपा ने जन्नतुन निशा को प्रत्याशी बनाया था। निवर्तमान अध्यक्ष गफ्फार खां और स्नेह मिश्रा ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था।

शनिवार को मतगणना के बाद गफ्फार खां को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी हरिनाम बाबू मिश्रा को 908 वोटों से हराया। गफ्फार ने पहले चक्र की मतगणना में ही भाजपा प्रत्याशी से 717 वोटों की निर्णयक बढ़त बना ली थी। सिर्फ तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी को गफ्फार खां से अधिक मत मिले, लेकिन यह इतने नहीं थे कि निर्दलीय प्रत्याशी की पुरानी बढ़त को कम कर पाते।

राही और रेखा के क्षेत्र में हार पर सवाल
प्रदेश सरकार के कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही हरगांव विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। हरगांव में भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए न सिर्फ राही ने ताकत झोंक रखी थी, बल्कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी का कार्यक्रम भी कराया था। लोकसभा क्षेत्र के लिहाज से भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा का क्षेत्र भी हरगांव है। निकाय चुनाव के परिणाम से कहीं न कहीं जनता के बीच दोनों की निजी लोकप्रियता पर भी सवाल खड़ा हो रहा है।


चक्रवार परिणाम
प्रत्याशी पहला दूसरा तीसरा चौथा पांचवां
गफ्फार खां 1840 1340 1235 1253 868
हरिनाम मिश्र 1123 1249 1356 1147 752
जन्नतुन निशा 50 21 24 32 194
स्नेह मिश्रा 25 28 43 63 25
नोटा 13 12 10 7 5
अवैध मत 124 147 141 135 137
नोट : गफ्फार खां को पोस्टल बैलेट से एक और हरिनाम बाबू मिश्रा को दो वोट मिले हैं
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed