फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Biswan-Laharpur road caved in

Sitapur News: बिसवां-लहरपुर मार्ग धंसा, वैन फंसने से लगा जाम

Sat, 06 Jul 2024 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 06 Jul 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Biswan-Laharpur road caved in
सकरन (सीतापुर)। बारिश से बिसवां-लहरपुर मार्ग धंस गया। सड़क के बीचोबीच एक बड़ा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे में एक कार घुस गई। गनीमत रही कि कार में सवार लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें मामूली चोटें आईं हैं। हादसे की वजह से करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। ब्लॉक प्रमुख ने अपने किसी परिचित से इस गड्ढे को पटवाया। तब जाकर यातायात दोबारा शुरू हो सका। करीब दो घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। यह सड़क चार साल पहले ही बनी थी। ब्लाॅक प्रमुख ने इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
विज्ञापन


बिसवां-लहरपुर मार्ग पर जमालपुर के पास शुक्रवार दोपहर अचानक सड़क धंस गई। बिसवां की ओर से आ रही वैन उसी गड्ढे में फंस गई। गनीमत रही कि वाहन में सवार किसी को चोटें नहीं आईं। हादसे के कारण करीब दो किलोमीटर तक वाहनों का लंबा जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे सकरन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने लोगों की मदद से गड्ढे में फंसी वैन को बाहर निकलवाया। उसके बाद सड़क को मिट्टी डालकर पाटा गया। इस दौरान करीब दो घंटे बाद आवागमन बहाल हो सका। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण चार वर्ष पूर्व वित्तीय वर्ष 2019-20 में करवाया गया था। यह मार्ग द्वारा बिसवां से लहरपुर तक 28 किलोमीटर लंबा है।
विज्ञापन


अधिकारियों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
चार वर्ष पूर्व बनी सड़क थोड़ी ही बारिश में धंस गई। संबंधित जेई की मिलीभगत से भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से मांग कि है कि जांच कर उचित कार्रवाई की जाए। - कृष्ण कुमार वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed