{"_id":"674a065e93cb701dd30466ea","slug":"bike-riding-mother-and-son-die-in-collision-with-truck-sitapur-news-c-102-1-slko1055-122781-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
Fri, 29 Nov 2024 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
मृतक सुशीला।
खैराबाद (सीतापुर)। मछरेहटा चौराहे को पार करते समय शुक्रवार शाम एक ट्रक ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। तालगांव थाना क्षेत्र के रमपुरवा निवासी सुशीला (45) अपने पुत्र रामजी (18) व प्रताप (5) के साथ खैराबाद के जमैयतपुर निवासी अपने रिश्तेदार संतराम के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से जा रहीं थीं।
तभी हाईवे पर मछरेहटा पुलिस चौकी के पास चौराहे को पार करते समय सीतापुर से लखनऊ की तरफ जा रही भूसी से लदे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने यहां सुशीला व प्रताप को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
हेलमेट ने बचाई बाइक सवार की जान
छोटा भाई और मां के साथ बाइक पर सवार होकर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। तभी रास्ते में बाइक सवार को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे प्रताप व मां सुशीला की मौत हो गई। रामजी बच गया। हेलमेट पहनने की वजह से उसे ज्यादा चोटें नहीं आईं। पुलिस की मानें तो हेलमेट के कारण युवक की जान बच गई।
विज्ञापन
बेटे के विवाह का सपना रह गया अधूरा
तालगांव के रमपुरवा निवासी सुशीला का अपने बड़े बेटे रामजी का विवाह करने का सपना अधूरा रह गया। दरअसल, सुशीला के तीन बेटों मंे राम जी सबसे बड़े थे। वह बेटों रामजी, राम निवास, प्रताप और एक बेटी संजीवनी के साथ रहती थीं। सुशीला के पित राजेंद्र ने बताया कि पत्नी में मन में बहू को घर लाने की ख्वाहिश थी। रिश्तेदारी में बड़े बेटे रामजी की बात भी पक्की कर दी थी पर शायद ईश्वर को कुछ और ही मंजूर था। वह शुक्रवार को जमैयतपुर निवासी संतराम के वहां मंुडन संस्कार मंे शामिल होने के लिए बेटे रामजी व प्रताप के साथ गईं थी। कुछ देर बाद मनहूस खबर घर पहुंची। हादसे में बाल-बाल बचे रामजी मां और मासूम छोटे भाई को खोकर बेहाल हैं। मां का घर में बहू लाने का ख्वाब अधूरा रह गया। बेटी संजीवनी अपनी मां व छोटे भाई का खोने के गम मंे बेसुध हो गई। उसका भी रो-रोकर बुरा हाल है।
घटनास्थल पर बने डिवाइडर पर अवैध कट बना था
बाइक सवार खैराबाद से सीतापुर की ओर जा रहा था। इस दौरान वह चौराहे पर बने कट से मुड़ रहा था। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। महिला व छोटा भाई सड़क पर छिटककर ट्रक के नीचे आ गए। वहीं, बाइक सवार बच गया। आसपास के लोगों ने बताया िक सड़क पर अवैध कट के कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। जिम्मेदार आंखें मूंदें हुए हैं।