Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike riding miscreants snatched away mobile in Laharpur

लहरपुर में बाइक सवार बदमाश सरेराह छीन ले गए मोबाइल

Mon, 07 Jun 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants snatched away mobile in Laharpur
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली इलाके में साइकिल से सवार होकर जा रहे एक युवक से बाइक सवार दो बदमाश मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लहरपुर इलाके के गांव रंगवा निवासी अरुण कुमार साइकिल से लहरपुर से अपने गांव जा रहा था, इस बीच इलाके में डंडा टेक डिग्री कॉलेज के सामने अचानक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आ गए और बात करते समय युवक के हाथ से चलती बाइक से मोबाइल छीनकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित ने साइकिल से कुछ देर तक बदमाशों का पीछा किया, लेकिन बदमाश बाइक से थे, इस वजह से वह काफी दूर निकल गए। मामले की तहरीर पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। इंस्पेेक्टर लहरपुर राय साहब द्विवेदी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed