{"_id":"e8403b7260e547321a62df2461dd6d1e","slug":"bike-riders-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने मोटर साइकिल सवार दो राहगीरों से लूटपाट की है। बदमाश दो बाइकों पर सवार थे। पीड़ितों ने घटना के संबंध में तहरीर दी है। लहरपुर के ग्राम खाले पुरवा निवासी शमशाद गांव के ही इकरार के साथ मंगलवार को मोटर साइकिल से लखीमपुर गया था।
विज्ञापन
वहां पर काम निपटाने के बाद देर रात दोनों बाइक से वापस चल दिए। हरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कटेसर के निकट दो बाइकों पर सवार पांच सशस्त्र बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया। जिसके बाद पिटाई की और असलहों से धमकाते हुए 6200 रुपये व एक मोबाइल फोन लूट लिया।
विज्ञापन
नकदी व मोबाइल हाथ में आने के बाद बदमाश शिकायत न करने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने इस संबंध में बुधवार को हरगांव थाने में तहरीर दी। जहां पर हरगांव थाना पुलिस ने घटना स्थल अपने क्षेत्र में न आने की बात कही।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़ित ने गुरुवार को लहरपुर थाने में तहरीर दी। यहां भी बताया गया कि घटना हरगांव थाने की है। जांच उसी थाने की पुलिस करेगी। लहरपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनय गौतम ने बताया कि पीड़ित ने जो घटना स्थल बताया है, वह हरगांव थाना क्षेत्र में आता है।