{"_id":"6826315f9ef5a4acbf013370","slug":"bike-rider-woman-dies-in-collision-with-tractor-trolley-sitapur-news-c-102-1-slko1055-132341-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 15 May 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
रेउसा (सीतापुर)। थानगांव में बृहस्पतिवार को बाइक सवार दंपती ट्रैक्टर-ट्राॅली से टकरा गए। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। थानगांव निवासी उमेश गौतम अपनी पत्नी राजकुमारी (45) को दवा दिलाने के लिए बाइक से रामपुर मथुरा गए थे।
चकदहा भगौतीपुर गांव के पास रेउसा की तरफ से एक गेहूं से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली आ रही थी। बाइक और ट्रैक्टर आपस में टकरा गए। इस दौरान राजकुमारी बाइक से गिर गईं और वह ट्राॅली के पहिये के नीचे आ गईं। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष अतुल शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी
बेहटा (सीतापुर)। तंबौर के लौकी गांव में पिकअप की टक्कर से साइकिल सवार जख्मी हो गए। साहपुर गांव निवासी रामप्रकाश (65) साइकिल से ऊंचगांव में अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वापस आते समय तंबौर की तरफ से आ रही पिकअप ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने उनको सीएचसी में भर्ती कराया है।