{"_id":"616b181acd361554306528c8","slug":"bike-rider-gunned-down-in-broad-daylight-in-hargaon-sitapur-news-lko600299946","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरगांव में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोलियों से भूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरगांव में दिनदहाड़े बाइक सवार को गोलियों से भूना
विज्ञापन
सीतापुर के हरगांव इलाके में घटना स्थल पर जांच पड़ता करते एसपी आरपी सिंह व एएसपी।
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरगांव (सीतापुर)। थाना क्षेत्र में शनिवार को चचेरे साले के साथ बाइक से घर जा रहे युवक की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद हत्यारे कार से फरार हो गए। युवक के सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी गई हैं। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही एसपी, एएसपी, सीओ समेत भारी पुलिस फोर्स ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।
हत्या के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। आरोपी मृतक के परिवार के ही बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी शिकंजे में होंगे। कोतवाली तालगांव इलाके के कंजा शरीफपुर निवासी हसीब (28) शनिवार को काम के सिलसिले में हरगांव गया था। वहां पर बाइक से घर जा रहा था। हसीब के साथ में उसका चचेरा साला रामकोट इलाके के करतारपुर निवासी शफीक भी था।
बाइक सवार साले-बहनोई हरगांव इलाके में लहरपुर-हरगांव मार्ग पर ककरहिया चौराहे से 300 मीटर दूर पहुंचे थे। इस बीच साले को लघुशंका लगी। बताते हैं कि बाइक रुकवाकर वह कुछ दूरी पर लघुशंका कर रहा था। इस बीच कार से सवार होकर पहुंचे लोग फिल्मी स्टाइल में कार से उतरे और हसीब के सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
दिनदहाड़े हुई हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस के होश उड़ गए। एसपी आरपीर सिंह, एएसपी नार्थ डॉ. राजीव दीक्षित, सीओ सदर अभिषेक प्रताप, एसओ हरगांव बृजेश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। एसपी आरपी सिंह ने मामले में केस दर्ज कर पुलिस टीमों का गठन कर घटना के जल्द खुलासे के आदेश दिए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के पीछे रंजिश की बात सामने आ रही है। वारदात में आरोपी मृतक के गांव के ही बताए जा रहे हैं।
एसओ हरगांव बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि बाइक सवार को तीन गोलियां मारी गईं हैं। गोलियां उसके सिर में लगी है। रंजिश में वारदात हुई है। आरोपी मृतक के परिवार के ही हैं। पुलिस तलाश में जुटी है।
तीन साल पहले हुई घटना में जेल गया था हसीब
गोली मारकर मौत के घाट उतारे गए हसीब का तीन साल पहले गांव में ही परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। एसओ हरगांव की माने तो 2018 में हसीब ने गोली चलाई थी। इस घटना में वह जेल भी गया था। एसओ का कहना है कि उसी घटना की रंजिश में हत्या की गई है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
प्रधान व भाइयों समेत छह पर केस
एसओ हरगांव बृजेश त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के भाई अनीस ने तहरीर दी है। उसने तहरीर में परिवार के ही इसरार, पप्पू, कल्लू, छोटे, जान मो. इकरार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। बताया कि आरोपी इसरार मौजूदा प्रधान है।
हरगांव में हुई घटना के मामले में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। रंजिश में घटना हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में कार्रवाई कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- आरपी सिंह, एसपी