{"_id":"db5603a39f7cf7095c6dd1b0eb163aa8","slug":"bike-rider-died-after-truck-collision-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की जान गई
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 07 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर से महोली के बड़ागांव जा रहे बाइक सवार दो लोगों को हरगांव कस्बे में रविवार दोपहर ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि उस पर सवार बुजुर्ग मामूली रूप से जख्मी हो गया। उसका सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया।
विज्ञापन
ये लोग अपने रिश्तेदार के एक अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बाइक सवार लोगों ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
लखीमपुर कोतवाली के बहादुरपुर निवासी रामकुमार (52) पुत्र सधारीलाल गांव के ही कन्हैयालाल (65) के साथ रविवार दोपहर बाइक से महोली के बड़ागांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन
जब ये दोनों हरगांव चीनी मिल के पास पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर लगने से रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा बुजुर्ग साथी मामूली रूप से चोटिल हो गया।
आसपास के लोगों की मदद से उसे सीएचसी ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार लोगों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक व ट्रक को कब्जे में ले लिया है।