फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bike collided with tractor-trolley, six injured

Sitapur News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, छह जख्मी

Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with tractor-trolley, six injured
झरेखापुर (सीतापुर)। झरेखापुर चौराहे पर बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली से बाइक टकराने से छह लोग घायल हो गए। कोतवाली देहात के उमरी गांव निवासी बिमलेश गांव के ही ओम प्रकाश के साथ बडागांव स्थित प्लाइवुड से काम करके घर आ रहे थे। सड़क पार करते समय झरेखापुर चौराहे पर हरगांव की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राॅली से टकरा गए। सड़क के किनारे खडे लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज गांव सिकिटिहा निवासी पिंटू यादव उनकी पत्नी नीतू बच्चे सुमित व शुभम ट्रैक्टर ट्राॅली की चपेट में आ गए। सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सड़क के किनारे खड़ी दो अन्य बाइकें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय निवासी शिवकुमार सिंह, श्रवण वर्मा आदि ने बताया कि झरेखापुर चौराहे पर ई रिक्शा चालक मोड़ पर गलत तरीके से अपने ई रिक्शा खड़े करते हैं। इससे आए दिन चौराहे पर जाम लगता और दुर्घटनाएं होती हैं। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed