{"_id":"d63e9796505bb588d267b223482faa65","slug":"bike-and-cash-looted-by-robbers-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों ने बाइक व नगदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरों ने बाइक व नगदी लूटी
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खैराबाद इलाके के हुजूरपुर गांव निवासी अवधेश रविवार को बाइक पर सवार होकर शाम करीब चार बजे जिला मुख्यालय से अपने गांव जा रहा था। जब वह खैराबाद इलाके के महमूदपुर नहर के निकट पहुंचा, तभी बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने असलहा दिखाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन
रोकने के बाद बदमाशों ने उसकी बाइक, पांच हजार रुपये, मोबाइल व कपड़े लूट लिए। लूटपाट करने के बाद बदमाश भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने घर वालों को सूचना दी। उसने पुलिस को भी सूचना दे दी है। एसओ केके मिश्रा का कहना है कि चोरी की सूचना मिली है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन