फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Bhajan Sandhya Sthal will be built in 8 thousand square meters in Naimisharanya

Sitapur News: नैमिषारण्य में आठ हजार वर्गमीटर में बनेगा भजन संध्या स्थल

Fri, 16 May 2025 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 16 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Bhajan Sandhya Sthal will be built in 8 thousand square meters in Naimisharanya
सीतापुर। नैमिषारण्य में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। इन्हें जन सुविधाओं को उपलब्ध कराने की दृष्टि से यहां भजन संध्या स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसमें सभी जरूरी सुविधाएं होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। गोमती नदी के किनारे चयनित स्थल का अधिग्रहण किया है।
विज्ञापन

नैमिषारण्य में बड़ी संख्या में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुए प्रमुख सचिव धर्मार्थ कार्य मुकेश कुमार मेश्राम के निर्देश पर नैमिषारण्य में जन सुविधाओं का विकास जैसे भजन संध्या स्थल (सत्संग स्थल) का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही सार्वजनिक शौचालयों, स्वच्छ पेयजल, बेंच, यात्री शेड, साइन बोर्ड, पार्किंग आदि की व्यवस्था की जाएगी। शासन के निर्देश पर पूर्व में इसके लिए तीन हजार वर्ग मीटर जमीन का अधिग्रहण नैमिषारण्य में गोमती नदी के किनारे किया गया था। अब शासन ने तकरीबन 8000 वर्ग मीटर जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed