{"_id":"64af0f954c626639f53fb8fef0b31a03","slug":"bees-attack-man-serious-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मधुमक्खियों के हमले में युवक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मधुमक्खियों के हमले में युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Sun, 28 Feb 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थानगांव थाना क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले में एक युवक की जान पर बन आई है। युवक ने जान बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी पर मधुमक्खियों ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। गंभीर हालत में उसे क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
ग्राम सुजातपुर निवासी तेज शंकर (35) पूजा करने सुजातपुर स्थित ब्रह्म बाबा के स्थान पर गया था। वह पूजा कर ही रहा था कि उसी दौरान सैकड़ों की संख्या में मधुमक्खियां वहां आ गईं, और उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
वह खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहा लेकिन मधुमक्खियों ने पीछा नहीं छोड़ा। यह देख उसने केवानी नदी में छलांग लगा दी। पानी में रहने के बावजूद मधुमक्खियां उसके ऊपर मंडराती रहीं और हमला करती रहीं।
विज्ञापन
पानी में सांस टूटते देख तेज शंकर किसी तरह नदी से बाहर निकला और गांव की तरफ दौड़ पड़ा। उसका शोर सुनकर ग्रामीण भी उपले जलाकर उसकी ओर दौड़ पड़े। धुआं देख मधुमक्खियां किसी तरह वहां से भाग गईं लेकिन तब तक वह बुरी तरह से जख्मी हो चुका था।
उसके पूरे बदन में डंक ही डंक नजर आ रहे थे। उसकी हालत बिगड़ी देख, परिवार ने उसे क्षेत्र के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।