{"_id":"6a19d7e9871f756945025eae","slug":"bed-entrance-exam-tomorrow-at-six-centres-sitapur-news-c-102-1-slko1037-156916-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: छह केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: छह केंद्रों पर बीएड प्रवेश परीक्षा कल
Fri, 29 May 2026 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 29 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 31 मई को शहर के छह परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस, केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। उन्होंने नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर चाकचौबंद निगरानी के लिए निर्देशित किया।
अपर जिलाधिकारी आयुष चौधरी ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह नौ से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दाेपहर दो से शाम पांच बजे तक होगी। उन्होंने चेताया कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया कि परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व सभी परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर लिया जाए। बैठने की व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करा ली जाए। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में रहे।
उन्होंने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर क्लॉक रूम की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए भी निर्देशित किया ताकि अभ्यर्थी अपने बैग, मोबाइल फोन व अन्य प्रतिबंधित सामग्री सुरक्षित रूप से जमा कर सकें। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की शिथिलता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। निर्देश दिया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास गश्त की व्यवस्था रखी जाए।
विज्ञापन
अपर जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद ही केंद्रों पर प्रवेश दिया जाए। परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस व अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक के दौरान नगर मजिस्ट्रेट मीनाक्षी पांडेय, डीआईओएस राजेंद्र सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।